210 लोग जिस मोबाइल को हमेशा के लिए खोया समझ बैठे थे, वह पुलिस ने लौटाया
प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट की गंगानगर सर्विलांस सेल ने 63.24 लाख रुपये कीमत के 210 खोए हुए मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए
प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट की गंगानगर सर्विलांस सेल ने 63.24 लाख रुपये कीमत के 210 खोए हुए मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए.
पुलिस लाइन सभागार में मोबाइल मिलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे. कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि उनका खोया
फोन वापस मिलेगा. पुलिस ने CEIR पोर्टल और तकनीकी निगरानी की मदद से यह बड़ी सफलता हासिल की.
