क्यों अपनी घड़ियां पिघला रहे अमीर लोग? इससे भी कर रहे दोगुनी कमाई
आज की दुनिया में लग्जरी घड़ियां सिर्फ समय देखने का साधन नहीं, बल्कि स्टेटस सिंबल और विरासत की निशानी मानी जाती हैं. कई घड़ियां ऐसी
आज की दुनिया में लग्जरी घड़ियां सिर्फ समय देखने का साधन नहीं, बल्कि स्टेटस सिंबल और विरासत की निशानी मानी जाती हैं. कई घड़ियां ऐसी होती हैं जो पीढ़ियों तक संभालकर रखी जाती हैं. लेकिन इन दिनों एक ऐसा ट्रेंड सामने आया है, जिसने घड़ी प्रेमियों और इतिहासकारों को परेशान कर दिया है. लोग दशकों पुरानी महंगी घड़ियों को बेचने के बजाय सीधे भट्ठी में पिघलवा रहे हैं.
