राममंदिर चढ़ावा चोरी- टिन्नू के घर से सोना मिला:गोपाल राव का भतीजा रडार पर; बोरे में लगेज लेकर जाता, फ्लाइट से लौटता था
अयोध्या का भव्य राम मंदिर यहां आने वाले चढ़ावे की चोरी को लेकर सुर्खियों में है। 7 जून से शुरू हुए आरोपों के दौर के
अयोध्या का भव्य राम मंदिर यहां आने वाले चढ़ावे की चोरी को लेकर सुर्खियों में है। 7 जून से शुरू हुए आरोपों के दौर के एक हफ्ते में ही शासन की SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) जांच करने पहुंच गई। पहले दिन 15 जून को करीब 6 घंटे तक मंदिर में रही। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से बात की। इसके अलावा कई स्तर पर जांच की। इससे पहले 5 कर्मचारियों से करीब 2 करोड़ रुपए कैश, 1 कार और 3 आईफोन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा भी 2 बड़े खुलासे हुए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के सहयोगी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर से भी सोना बरामद किया गया था। सोना कितना है, यह अभी कन्फर्म नहीं है। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि इस सोने की कीमत करोड़ों रुपए में हो सकती है। उधर, मंदिर निर्माण के प्रभारी का काम देख रहे गोपाल राव के कथित भतीजे सोमेश आनंद भी ट्रस्ट और सुरक्षा अधिकारियों के रडार पर हैं। सोमेश आनंद ने एक साल में 50 से ज्यादा यात्राएं की हैं। इनमें कर्नाटक समेत कई राज्य शामिल हैं। यात्रा की खास बात यह रही कि सोमेश बोरे में लगेज लेकर अयोध्या से ट्रेन से जाते थे और वापसी फ्लाइट से खाली हाथ करते थे। 6 लोगों की टीम टिन्नू के घर पहुंची, सोना मिला रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू की अयोध्या और लखनऊ में करीब 50 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्तियां सामने आई हैं। उसका पुश्तैनी मकान राम मंदिर से 1.5 किमी दूर स्वर्गद्वार इलाके में है। वहां इस वक्त उनके भाई रहते हैं। इसी घर में 13 जून को ट्रस्ट और मंदिर सुरक्षा से जुड़े 6 लोगों की टीम पहुंची।
टिन्नू के घर से सोना बरामद कर टीम अपने साथ ले गई। टिन्नू अयोध्या में ऑटो चलाता था। खुद एक बाइक से चलता था। यहां बातचीत में सामने आया कि टिन्नू का एयरपोर्ट के पास हॉस्टल है, जिसमें 70 कमरे हैं। माना जा रहा कि जल्द ही ट्रस्ट और सुरक्षा से जुड़े लोग हॉस्टल में भी सर्च कर सकते हैं। टिन्नू अभी राम मंदिर परिसर के ही PCF यात्री सुविधा केंद्र में है। यहीं उससे पूछताछ चल रही है। केडी तिवारी के घर भी छापेमारी हुई मंदिर में दान में चढ़ने वाले सोने-चांदी के जेवरों को संभालने की जिम्मेदारी केडी तिवारी की है। वह भी संदेह के घेरे में हैं। PCF यात्री सुविधा केंद्र में ट्रस्ट के सदस्यों के सवालों के जवाब दे चुके हैं। इनके घर भी ट्रस्ट और सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने छापेमारी की। हालांकि, इनके घर से टीम को क्या मिला, यह अभी साफ नहीं है। केडी तिवारी ने 1.5 करोड़ रुपए की जमीन खरीदी है, जो जांच के दायरे में है। केडी तिवारी कहते हैं- मेरी जिम्मेदारी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के दान किए गए सोने-चांदी के गहनों को तौलकर दानदाता को रसीद देने की थी। फिर उन गहनों को ट्रस्ट के जिम्मेदार अधिकारियों तक सुरक्षित पहुंचा देता था। इसके आगे गहनों के साथ क्या प्रक्रिया अपनाई जाती है, यह मुझे नहीं पता है। दो साल पहले रामलला और तीनों भाइयों के सोने के मुकुट गायब हुए थे सावन के झूला मेले के समय भगवान राम का उनके तीनों भाइयों- भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के साथ विशेष श्रृंगार कराया जाता है। परंपरा के अनुसार, झूलन उत्सव पर चारों भाइयों को सोने के मुकुट पहनाए जाते हैं।