Lucknow, India

मौसेरे भाई से निकाह की जिद पर अड़ी थी बहन, सगे भाई ने मार डाला

Published 16 June 2026 · india

यूपी के संभल जिले में शमी मोहम्मद ने अपनी 20 वर्षीय बहन मुस्कान की गोली मारकर हत्या कर दी. यह वारदात ऑनर किलिंग का मामला

यूपी के संभल जिले में शमी मोहम्मद ने अपनी 20 वर्षीय बहन मुस्कान की गोली मारकर हत्या कर दी. यह वारदात ऑनर किलिंग का मामला है क्योंकि मुस्कान अपने मौसेरे भाई से निकाह करने की जिद पर अड़ी थी और शमी इस रिश्ते के खिलाफ था.

11 जून को हुए विवाद के बाद अगले दिन जब युवती घर पर सो रही थी, तब भाई ने तमंचे से उसे मौत के घाट उतार दिया.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्रिस्तान में छिपाए गए अवैध तमंचे और कारतूस बरामद कर इस हत्याकांड का खुलासा किया है.

पूरा मामला गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के सैंजना गांव का है.

Read full story on TheBriefWire

Loading…