Lucknow, India

नीट री-एग्जाम को लेकर भारत में टेलीग्राम पर रोक:मैसेज एडिट फीचर भी 30 जून तक बंद रहेगा; 21 जून को होगी परीक्षा

Published 16 June 2026 · education

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून, 2000 की धारा 69A के तहत भारत

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून, 2000 की धारा 69A के तहत भारत में टेलीग्राम के इस्तेमाल पर अस्थायी रोक लगाने का आदेश जारी किया है। यह रोक 22 जून 2026 तक लागू रहेगी, जिसमें NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा और उसके बाद की अवधि शामिल है।

NTA के मुताबिक, टेलीग्राम को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह भारत में पहले से भेजे गए संदेशों को संपादित (एडिट) करने की सुविधा 30 जून 2026 तक बंद रखे। एजेंसी का कहना है कि कुछ लोग इस सुविधा का इस्तेमाल राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में पेपर लीक होने के फर्जी सबूत बनाने के लिए करते रहे हैं।

ऐसे मामलों को रोकने और परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। NTA की प्रेस रिलीज की 10 बड़ी बातें 21 जून को री-एग्जाम, 3:15 घंटे का होगा NEET UG 2026 इस साल पेपर लीक के चलते रद्द कर दिया गया था। री-एग्जाम अब 21 जून को आयोजित किया जाना है जिसे लेकर नए बदलाव किए गए हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET UG री-एग्जाम में कुछ बदलाव किए हैं। नए नोटिस के तहत, परीक्षा का समय अब 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है। इसके अलावा आंसर शीट में रफ वर्क के लिए भी जगह बढ़ाई गई है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…