'1.5 लाख सैलरी, लगती है 15 हजार...' गुरुग्राम में EMI देकर परेशान युवक
गुरुग्राम के एक सॉफ्टवेयर डेवलपर ने रेडिट पर अपनी आपबीती शेयर की, जिसने सोशल मीडिया पर पैसों के मैनेजमेंट को लेकर एक बड़ी बहस छेड़
गुरुग्राम के एक सॉफ्टवेयर डेवलपर ने रेडिट पर अपनी आपबीती शेयर की, जिसने सोशल मीडिया पर पैसों के मैनेजमेंट को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है. हाल ही में शादी के बंधन में बंधे इस युवक ने बताया कि भारी जिम्मेदारियों के कारण उसकी ₹1.5 लाख की मासिक सैलरी आज के समय में सिर्फ ₹15,000 जैसी महसूस होती है.
