सड़े-गले आम से बन रहा था मैंगो शेक, फूड विभाग ने किया जब्त
गुजरात के मेहसाणा जिले में फूड विभाग ने शोभासण गांव स्थित सकर डेयरी पर छापा मारकर संदिग्ध मैंगो जूस बनाने के मामले का खुलासा किया
गुजरात के मेहसाणा जिले में फूड विभाग ने शोभासण गांव स्थित सकर डेयरी पर छापा मारकर संदिग्ध मैंगो जूस बनाने के मामले का खुलासा किया. फूड अधिकारी वीजे चौधरी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में 990 किलो आम, 170 किलो तैयार आम का रस और 120 लीटर पेप्सी सहित कुल 1200 किलो सामग्री जब्त की गई.
