217 बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, 237 सील... दिल्ली में MCD का एक्शन
दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अवैध निर्माण और भवन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान तेज करते हुए सोमवार को 14 प्रॉपर्टीज़ को ध्वस्त किया
दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अवैध निर्माण और भवन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान तेज करते हुए सोमवार को 14 प्रॉपर्टीज़ को ध्वस्त किया और 25 प्रतिष्ठानों को सील किया. मालवीय नगर होटल अग्निकांड के बाद शुरू हुई कार्रवाई के तहत अब तक 217 अवैध निर्माण गिराए जा चुके हैं और 237 संपत्तियां सील की गई हैं.
