सुस्त मॉनसून! अगले 5 दिनों में इन राज्यों में होगी एंट्री, जानें आज का मौसम
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और अगले 5 दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के और हिस्सों तक पहुंच सकता है
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और अगले 5 दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के और हिस्सों तक पहुंच सकता है. वहीं देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है, जबकि कुछ इलाकों में गर्मी का असर अभी भी बरकरार है.
