Lucknow, India

प्लास्टिक की थैलियों को न फेंकें, इन कामों को बना देंगी आसान

Published 16 June 2026 · general

प्लास्टिक की थैलियां लगभग हर घर में जमा हो जाती हैं. सब्जी, किराने या किसी छोटी-मोटी चीज को पैक करने के लिए अक्सर दुकानदार प्लास्टिक

प्लास्टिक की थैलियां लगभग हर घर में जमा हो जाती हैं. सब्जी, किराने या किसी छोटी-मोटी चीज को पैक करने के लिए अक्सर दुकानदार प्लास्टिक की थैलियां देते हैं. सामान के साथ ये थैलियां घर आ तो जाती हैं, लेकिन इसके बाद अक्सर रसोई के किसी कोने में पड़ी रहती हैं.

ऐसे में कई लोग इन्हें बेकार समझकर फेंक देते हैं. अगर आपके घर में भी ऐसा ही होता है, तो रुक जाएं. दरअसल, थोड़ी समझदारी से प्लास्टिक की थैलियों को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐसा करके न सिर्फ पैसे बचाए जा सकते हैं, बल्कि प्लास्टिक कचरा भी कम किया जा सकता है.

आइए जानते हैं प्लास्टिक की थैलियों के कुछ आसान और काम के इस्तेमाल, जो आपके रोजमर्रा के कामों को आसान बना सकते हैं. 1. छोटे डस्टबिन के लिए बनाएं लाइनर: घर के बाथरूम, स्टडी रूम या बेडरूम में रखे छोटे-छोटे डस्टबिन के लाइनर बनाने के लिए आप इन प्लास्टिक की थैलियां का इस्तेमाल कर सकते हैं.

इससे डस्टबिन साफ रहता है और कूड़ा फेंकना भी आसान हो जाता है.

Read full story on TheBriefWire

Loading…