सौरव गांगुली के घर पर ED का छापा? फेसबुक पोस्ट देख उड़े फैंस के होश
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने कोलकाता के ठाकुरपुकुर थाने में एक फेसबुक पेज और डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने कोलकाता के ठाकुरपुकुर थाने में एक फेसबुक पेज और डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
उनका आरोप है कि उनके बारे में झूठी और मानहानिकारक खबरें फैलाई जा रही हैं. विवाद उस पोस्ट के बाद शुरू हुआ जिसमें ईडी द्वारा
उनके घर पर छापेमारी का दावा किया गया था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
