Jagran Bharat Education Conclave 2026 Live: 'नई शिक्षा नीति में रोजगार पैदा करने पर जोर', बोले UGC के चेयरमैन विनीत जोशी
नई दिल्ली में दैनिक जागरण भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव चल रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि धर्मेंद्र प्रधान हैं। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नई दिल्ली में दैनिक जागरण भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव चल रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि धर्मेंद्र प्रधान कार्यक्रम में शामिल हुए। AI and India पर चर्चा करने के लिए Nasscom
नई दिल्ली में दैनिक जागरण भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव चल रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि धर्मेंद्र प्रधान हैं। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नई दिल्ली में दैनिक जागरण भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव चल रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि धर्मेंद्र प्रधान कार्यक्रम में शामिल हुए। AI and India पर चर्चा करने के लिए Nasscom की डिप्टी डायरेक्टर प्रियंका बिष्ठ, Addverb के को-फाउंडर बीर सिंह और दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी से डॉ. अनिल सिंह परिहार भी कॉन्क्लेव का हिस्सा बने। 22 May 2026 1:36:32 PM Jagran Bharat Education Conclave Live: 'NEP से रोजगार पैदा करने पर जोर' दैनिक जागरण भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव में UGC के चेयरमैन विनीत जोशी ने कहा कि हमें नई शिक्षा नीति से छात्रों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने होंगे। 22 May 2026 1:03:38 PM Jagran Bharat Education Conclave Live: 'हर बच्चा AI का लाभ ले सकता है' Nasscom के डिप्टी डायरेक्टर प्रियंका बिष्ठ ने कहा, भारत के हर कोने में बैठे बच्चे AI से जुड़े कई कोर्स कर सकते हैं। सरकार भी इस क्षेत्र में बच्चों के लिए पेड इंटर्नशिप लेकर आई है, जिसका फायदा देश का हर बच्चा उठा सकता है। 22 May 2026 12:55:06 PM Bharat Education Conclave Live: 'हम AI की तरह सोचेंगे' डॉ. अनिल सिंह परिहार ने कहा, 'स्कूलों में बच्चों को AI से समझाया जाएगा कि किस तरह अपनी सोच को इनोवेटिव बनाना है। आने वाले समय में हम AI की तरह सोचेंगे।' 22 May 2026 12:53:10 PM Bharat Education Conclave Live: एआई से नहीं जाएगी नौकरी पैनल डिस्कशन में बीर सिंह ने कहा, 'AI की वजह से नौकरी नहीं जाएगी, क्योंकि जिस तरह फोन आया था, तब भी लोग इसे लेकर सोच रहे थे कि इसका इस्तेमाल नहीं होगा, लेकिन आज वो हमारे जीवन का एक हिस्सा बन गया है।
ऐसे ही आने वाले समय में AI हमारे जीवन का हिस्सा बन जाएगा।' 22 May 2026 12:50:16 PM Bharat Education Conclave Live: AI - कितना तैयार है भारत? AI- कितना तैयार है भारत पर चर्चा करते हुए Addverb के को-फाउंडर बीर सिंह ने कहा कि अगले 5-10 सालों में भारत में ऐसा समय होगा, जब हमारे घरों में रोबोट्स काम कर रहे होंगे। चाहे खाना बनाना हो या साफ-सफाई के काम में, रोबोट हमारे घरों में होंगे। 22 May 2026 12:24:44 PM Jagran Bharat Education Conclave Live: भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव में AI and India पर चर्चा कर रहे प्रियंका बिष्ठ, बीर सिंह और डॉ. अनिल सिंह परिहार भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव में AI and India, From Potential To Power पर चर्चा करने के लिए जागरण के वरिष्ठ पत्रकार नीलू रंजन के साथ Addverb के को-फाउंडर बीर सिंह, सेक्टर स्किल्स काउंसिल की डिप्टी डायरेक्टर प्रियंका बिष्ठ और दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हेड डॉ. अनिल सिंह परिहार हैं। 22 May 2026 12:11:59 PM Bharat Education Conclave Live: 'मैं विदेशी भाषा पढ़ने का भी पक्षधर हूं' भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'छात्रों को दो भारतीय भाषा और एक विदेशी भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए। मैं खुद भी विदेशी भाषा पढ़ने का भी पक्षधर हूं।' 22 May 2026 12:06:08 PM Jagran Bharat Education Conclave Live: 'भारत को AI पावर हाउस बनना है' धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है और हमें भारत को दुनिया का AI पावर हाउस बनाना है।' 22 May 2026 12:02:25 PM Jagran Bharat Education Conclave: 'छात्रों पर ज्यादा प्रेशर न बनाएं' केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दैनिक जागरण भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव में कहा, 'मैं अभिवकों से निवेदन करता हूं कि कोचिंग वाले फैक्टर से बाहर निकालें।
उन्हें सेल्फ स्टडी पर फोकस करना होगा। छात्रों पर पढ़ाई का अधिक प्रेशर नहीं होना चाहिए।' 22 May 2026 11:59:14 AM Bharat Education Conclave Live: '21 जून को नीट की परीक्षा 100 फीसदी एरर फ्री होगी' धर्मेंद्र प्रधान ने नीट परीक्षा पर कहा, '21 जून को नीट की परीक्षा 100 फीसदी एरर फ्री होगी।' 22 May 2026 11:57:03 AM Bharat Education Conclave Live: एजुकेशन माफियों के चलते हुई परीक्षा रद धर्मेंद्र प्रधान ने NEET-UG 2026 पेपर लीक पर बोला, 'एजुकेशन माफियों के चलते नीट की परीक्षा रद हुई।' 22 May 2026 11:53:59 AM Jagran Bharat Education Conclave Live: शिक्षा मंत्री ने हिंदी को बूस्ट देने पर जोर दिया हमारे देश में मात्रत्व के आधार पर शिक्षा की जरूरत है। हमें हिंदी को बूस्ट करना होगा। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने क्षेत्रीयों भाषाओं पर ध्यान देने पर भी जोर दिया। 22 May 2026 11:51:44 AM Jagran Bharat Education Conclave: 'हमें देश में इनोवेटर चाहिए' केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, 'हमें देश में इनोवेटर चाहिए। हम पिछले 10 सालों में तेजी से इनोवेशन में आगे बढ़े हैं।' 22 May 2026 11:45:04 AM Bharat Education Conclave Live: रटने से ज्यादा इनोवेशन पर ध्यान देना शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'हमें देश में शिक्षा को रटने से ज्यादा इनोवेशन की ओर ले जाना है।' 22 May 2026 11:52:01 AM Jagran Bharat Education Conclave: पीएम मोदी ने देश में नई शिक्षा नीति का नेतृत्व किया धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश में नई शिक्षा नीति का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है और उनके मार्गदर्शन में हम आगे बढ़ रहे हैं।
22 May 2026 11:40:48 AM Jagran Bharat Education Conclave Live: पीएम मोदी ने डिकोलोनाइजेशन से बाहर निकाला धर्मेंद्र प्रधान ने दैनिक जागरण भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, '70 के दशक में इंदिरा गांधी ने शिक्षा को डिकोलोनाइजेशन में डाला, जिसे पीएम मोदी ने बाहर निकाला।' 22 May 2026 11:39:05 AM Jagran Bharat Education Conclave: सर्वपल्ली राधाकृष्णन, स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी ने भारत की शिक्षा प्रणाली की नींव रखी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, सर्वपल्ली राधाकृष्णन, स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी ने भारत की शिक्षा प्रणाली की नींव रखी थी। 22 May 2026 11:37:02 AM Bharat Education Conclave Live: विदेशी आक्रांत में 1000 साल की आक्रांताओं का इतिहास भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'विदेशी आक्रांत में 1000 साल की आक्रांताओं का इतिहास'।
-1779437000218.webp)