अब अखिलेश ने भी छोड़ा दीदी का साथ?: सपा नेता किरणमय नंदा तृणमूल कांग्रेस पर हमलावर, कहा- जनता ने TMC को नकारा
समाजवादी पार्टी (एसपी) के वरिष्ठ नेता किरणमय नंदा के एक बयान ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। उनके बयान के बाद ऐसी
समाजवादी पार्टी (एसपी) के वरिष्ठ नेता किरणमय नंदा के एक बयान ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। उनके बयान के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी के बीच दूरी बढ़ रही है। कोलकाता में सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सांसद किरणमय नंदा ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जनता ने तृणमूल कांग्रेस को नकार दिया, लेकिन ममता बनर्जी अभी भी इस हार को स्वीकार करने के बजाय 'इनकार की राजनीति' कर रही हैं।
