बैंक के पैसों पर हवाई सैर और ऑनलाइन जुआ, पकड़ी गई लेडी कैशियर
मध्यप्रदेश के खरगोन में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ठीबगांव शाखा से 41 लाख 58 हजार 95 रुपए के गबन मामले में फरार चल रही
मध्यप्रदेश के खरगोन में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ठीबगांव शाखा से 41 लाख 58 हजार 95 रुपए के गबन मामले में फरार चल रही महिला कैशियर ऋतु गोस्वामी (44) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने दावा किया है कि गबन की रकम में से 35 लाख रुपए से अधिक उसने ऑनलाइन गेम ‘स्टार मेकर’ में गंवा दिए.
