पकौड़े तलने के बाद काला पड़ गया है तेल? एक चीज से करें साफ
How To Clean Leftover Cooking Oil: लोगों को शाम की चाय के साथ स्नैक्स के रूप में पकौड़े, समोसे और पूड़ियां खाना पसंद होता है
How To Clean Leftover Cooking Oil: लोगों को शाम की चाय के साथ स्नैक्स के रूप में पकौड़े, समोसे और पूड़ियां खाना पसंद होता है. इसी वजह से अक्सर घरों में पकौड़े-समोसे तले जाते हैं, जिसके लिए कड़ाही में तेल चढ़ाया जाता है. तेल में सिकने वाले ये पकौड़े और समोसे तो सभी को पसंद होते हैं, लेकिन इनके बाद बचा हुआ तेल अक्सर सिरदर्द बन जाता है.
ये तेल अक्सर काला और गंदा नजर आने लगता है. इस तेल ना चाहते हुए भी कुछ लोग कईं बार इस्तेमाल कर लेते हैं या फिर खारब समझकर नाली में बहा देते हैं. अगर आप भी पकौड़े-समोसे तलने के बाद काले पड़ चुके तेल को नाली में बहा देते हैं, तो ये खबर आपके लिए है.
आज हम आपको इस कालो पड़ चुके तेल को साफ करने की आसान ट्रिक बताने वाले हैं. चलिए जानते हैं आप तेल को कैसे साफ कर सकते हैं. आखिर तेल काला क्यों पड़ जाता है? जब आप किसी चीज को तेल में तलते हैं, तो उसके छोटे-छोटे टुकड़े उसमें रह जाते हैं. पकौड़े तेज आंच पर तले जाते हैं, जिसकी वजह से ये कण जलने लगते हैं.
इसका नतीजा ये होता है कि तेल का रंग धीरे-धीरे गहरा हो जाता है. इसी वजह से एक-दो बार इस्तेमाल के बाद तेल काला पड़ने लगता है.
