'योगी जी हमें माफ कर दो...', पोस्टर लेकर सड़क पर आ गए अपराधी
गाजियाबाद में पुलिस के अपराधी सत्यापन अभियान के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला. पुलिस के पहुंचते ही कई अपराधी पोस्टर लेकर सड़कों पर
गाजियाबाद में पुलिस के अपराधी सत्यापन अभियान के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला. पुलिस के पहुंचते ही कई अपराधी पोस्टर लेकर सड़कों पर उतर आए और भविष्य में अपराध न करने की शपथ लेने लगे. डीसीपी धवल जायसवाल के नेतृत्व में चल रहे अभियान में एक हजार से अधिक अपराधियों का सत्यापन किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी.
