TMC Crisis: कल्याण बनर्जी को निष्कासित करने की मांग, बागी काकोली घोष दस्तिदार ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी गुट की नेता और सांसद काकोली घोष दस्तिदार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर टीएमसी के वरिष्ठ सांसद
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी गुट की नेता और सांसद काकोली घोष दस्तिदार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर टीएमसी के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा से निष्कासित करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कल्याण बनर्जी ने कई बार सदन के भीतर उनके और अन्य महिला सांसदों के खिलाफ अपमानजनक, अभद्र और महिलाओं का अपमान करने वाली टिप्पणियां की हैं।
