डील के बावजूद होर्मुज सेफ नहीं, बारूदी सुरंगों का खतरा बरकरार
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने पर शुरुआती सहमति बनने के बावजूद वैश्विक तेल और शिपिंग कारोबार को
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने पर शुरुआती सहमति बनने के बावजूद वैश्विक तेल और शिपिंग कारोबार को नॉर्मल होने में कई हफ्ते लग सकते हैं. समुद्री सुरक्षा विशेषज्ञों और शिपिंग इंडस्ट्री से जुड़े सोर्स का कहना है कि होर्मुज में बिछाई गई बारूदी सुरंगों (माइंस) को हटाने और समुद्री मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित घोषित करने में 40 से 50 दिन तक का समय लग सकता है.
