पहले अभिषेक बनर्जी से पूछताछ, अब विधानसभा पहुंची CID टीम
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से रविवार को लंबी पूछताछ के बाद आज पश्चिम बंगाल CID की एक टीम ने राज्य विधानसभा का
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से रविवार को लंबी पूछताछ के बाद आज पश्चिम बंगाल CID की एक टीम ने राज्य विधानसभा का दौरा किया. जानकारी के अनुसार, यह दौरा विपक्ष के नेता की नियुक्ति से जुड़े विधायकों के हस्ताक्षरों में कथित हेराफेरी की जांच के सिलसिले में किया गया.
