'फैजल खान गो बैक', रौशन आनंद के कोचिंग के बाहर छात्रों की नारेबाजी
जेल से रिहा होने के बाद रौशन आनंद के ज्ञान बिंदु एकेडमी पहुंचते ही छात्रों और समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई. इस दौरान छात्रों
जेल से रिहा होने के बाद रौशन आनंद के ज्ञान बिंदु एकेडमी पहुंचते ही छात्रों और समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई. इस दौरान छात्रों ने फैजल खान के खिलाफ नारेबाजी की और रौशन आनंद के समर्थन में आवाज बुलंद की. मीडिया को संबोधित करते हुए रौशन आनंद ने न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा जताया. वहीं, जमानत मिलने के बाद वह अपने छोटे भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने सहरसा जाएंगे.
