600 ड्रोन... 70 मिसाइलें और चारों तरफ लाशें! यूक्रेन पर अब तक सबसे बड़ा हमला
रूस ने रात के अंधेरे में यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया. सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलें दागीं, जिसमें 11 लोग मारे
रूस ने रात के अंधेरे में यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया. सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलें दागीं, जिसमें 11 लोग मारे गए और 1000 साल पुराना एक मशहूर चर्च भी जल गया. 15 जून की रात रूस ने यूक्रेन के दो सबसे बड़े शहरों - राजधानी कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव पर एक साथ हमला किया.
ये हमला रात को हुआ जब लोग सो रहे थे. रूस ने एक साथ 70 मिसाइलें और 611 ड्रोन दागे. यानी कुल मिलाकर 681 हथियार एक ही रात में. यूक्रेन की सेना ने इनमें से 632 को हवा में ही मार गिराया.
यानी 50 मिसाइलें और 582 ड्रोन रोके गए. लेकिन फिर भी 20 बैलिस्टिक मिसाइलें और 27 ड्रोन यूक्रेन के 42 अलग-अलग जगहों पर जा गिरे. कितना नुकसान हुआ? 11 आम लोग और इमरजेंसी
वर्कर मारे गए. 53 लोग घायल हुए. कीव में अकेले 5 लोगों की मौत हुई और 30 से ज्यादा घायल हुए - जिनमें 5 और 6 साल के दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं.
