3 लाख रुपये किलो मियाजाकी आम ‘रेड गोल्ड’, दुबई में बढ़ी डिमांड की चर्चा
सहारनपुर के थरौली गांव के किसान संदीप चौधरी ने दुनिया के सबसे महंगे आम मियाजाकी की खेती कर नई मिसाल पेश की है. साल 2021
सहारनपुर के थरौली गांव के किसान संदीप चौधरी ने दुनिया के सबसे महंगे आम मियाजाकी की खेती कर नई मिसाल पेश की है. साल 2021 में दो पौधों से शुरू हुआ सफर आज 40 पेड़ों तक पहुंच गया है. किसान को इस सीजन में अच्छी पैदावार की उम्मीद है और दुबई की कंपनी से निर्यात को लेकर बातचीत भी चल रही है.
