हिमाचल में 20 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी ये चेतावनी
Himachal Pradesh Weather: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 15 जून से 18 जून तक गरज, बिजली और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी
Himachal Pradesh Weather: मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 15 जून से 18 जून तक गरज, बिजली और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, 20 जून तक राज्य के मध्य और निचली पहाड़ियों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी की संभावना है.
