मर्सिडीज लेकर निकले... कार डीलर और महिला मित्र की मौत, नाले में गिरा शव
कर्नाटक में बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होसकोटे के पास सैटेलाइट टाउन रिंग रोड (STRR) पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है
कर्नाटक में बेंगलुरु ग्रामीण जिले के होसकोटे के पास सैटेलाइट टाउन रिंग रोड (STRR) पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. यहां एक तेज रफ्तार मर्सिडीज-बेंज कार बेकाबू होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार एक कार डीलर और उनकी महिला मित्र की मौके पर ही मौत हो गई.
