दिल्ली-यूपी से चुराकर केरल में बेचता था कार, 22 साल बाद पकड़ा गया
केरल के कन्नूर में चोरी की गाड़ियां बेचने के आरोप में 22 साल से फरार चल रहे एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया
केरल के कन्नूर में चोरी की गाड़ियां बेचने के आरोप में 22 साल से फरार चल रहे एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. आरोपी की पहचान हरियाणा के पलवल जिले के घोड़ी गांव के रहने वाले 60 वर्षीय बलदेव सिंह के रूप में हुई है.
