Lucknow, India

केरल होगा ड्रग्स मुक्त: 'ऑपरेशन तूफान' का दिखने लगा असर, गृह मंत्री बोले- नशे के खिलाफ मिलकर लड़ें जंग

Published 14 June 2026 · india

केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने सोमवार को कहा कि राज्य का मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान, ऑपरेशन तूफान, सफल साबित हो रहा है।

केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने सोमवार को कहा कि राज्य का मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान, ऑपरेशन तूफान, सफल साबित हो रहा है। उन्होंने लोगों से मादक पदार्थों के खतरे को खत्म करने की इस पहल में सक्रिय रूप से सहयोग करने का आह्वान किया। अभियान सफल साबित हो रहा यहां एक सभा को संबोधित करते हुए चेन्निथला ने कहा कि समाज ने मादक पदार्थों की समस्या की गंभीरता को पहचानना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही अभियान की सफलता के लिए जनभागीदारी अहम है। उन्होंने कहा, 'यह अभियान सफल साबित हो रहा है क्योंकि समाज ने स्वयं यह स्वीकार किया है कि नशीली दवाओं का दुरुपयोग आज हमें प्रभावित करने वाली सबसे गंभीर समस्याओं में से एक है।

इस चुनौती से पार पाने में हर किसी की भूमिका है।' नशे की लत में फंस रहे मंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में केरल में मादक पदार्थों के दुरुपयोग में काफी वृद्धि देखी गई है। उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्यवश, युवा पीढ़ी के कई सदस्य जानबूझकर या अनजाने में नशे की लत में फंस रहे हैं।ऑपरेशन तूफान का उद्देश्य उन्हें इस खतरे से बचाना है।' चेन्निथला ने कहा कि यह अभियान केवल पुलिस कार्रवाई के दम पर सफल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, 'पुलिस, उत्पाद शुल्क, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग, साथ ही अन्य सभी संबंधित क्षेत्रों को मिलकर काम करना होगा। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि अभियान जनता तक पहुंचना चाहिए। इस पहल में किसी भी दल की राजनीति नहीं है।

युवा पीढ़ी को बचाने के इस महत्वपूर्ण मिशन में सभी को भागीदार बनना चाहिए।' क्या है अभियान के तीन प्रमुख स्तंभों? मंत्री ने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से कई अभ्यावेदन और अपीलें प्राप्त हुई हैं। खासकर उन माताओं से जो अपने बच्चों को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा, 'उनके दर्द और चिंताओं ने भावी पीढ़ियों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग से बचाने के लिए इस मिशन की आवश्यकता को और मजबूत किया है।' चेन्निथला ने कहा कि यह अभियान तीन प्रमुख स्तंभों पर आधारित है - प्रवर्तन, जागरूकता और नशीली दवाओं की लत से प्रभावित लोगों का पुनर्वास। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने राज्य भर में हजारों स्वयंसेवकों को जुटाया है। मंत्री ने आगे कहा, 'व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसके साथ ही आवश्यक अनुवर्ती उपाय भी किए जा रहे हैं।' उन्होंने सभी नागरिकों, संगठनों और संस्थानों से इस पहल को अपना पूरा समर्थन देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, 'सामूहिक कार्रवाई के माध्यम से ही हम इस समस्या का प्रभावी ढंग से समाधान कर सकते हैं। सभी को सतर्क रहना चाहिए और इस मिशन में सक्रिय रूप से योगदान देना चाहिए।' यूडीएफ सरकार ने सत्ता संभालने के तुरंत बाद ही ऑपरेशन तूफान शुरू कर दिया था। इस अभियान के तहत, पुलिस राज्यव्यापी नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान चला रही है और नियमित रूप से संदिग्ध ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर रही है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…