भारतीय टीम पर लगा 10 रनों का जुर्माना... श्रीलंका-ए के खिलाफ विप्रज निगम ने किया डबल 'ब्लंडर'
सोमवार (15 जून) को इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच दांबुला में खेले गए ट्राई सीरीज मुकाबले में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जो क्रिकेट
सोमवार (15 जून) को इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच दांबुला में खेले गए ट्राई सीरीज मुकाबले में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जो क्रिकेट मैदान पर बेहद कम देखने को मिलता है. युवा ऑलराउंडर विप्रज निगम की एकाग्रता में आई चूक इंडिया-ए के लिए महंगी साबित हुई और टीम को कुल 10 रनों की पेनल्टी झेलनी पड़ी. यह घटना इतनी असामान्य थी कि कमेंटेटर्स से लेकर फैन्स तक सभी हैरान रह गए.
