Lucknow, India

Tamil Nadu: तमिलनाडु में तीन साल की बच्ची से दरिंदगी, अप्रवासी मजदूर की करतूत पर सियासी उबाल

Published 14 June 2026 · india

रविवार को बच्ची घायल अवस्था में झाड़ियों में मिली थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज इलाज के दौरान बच्ची की मौत

रविवार को बच्ची घायल अवस्था में झाड़ियों में मिली थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बच्ची आरोपी को पहचानती थी। आरोपी बिस्कुट का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले गया था और सुनसान जगह ले जाकर उससे दरिंदगी की।स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एक स्थानीय महिला ने बताया कि बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बाद में एक महिला शौच के लिए गई तो उसे झाड़ियों में बच्ची लावारिस हालत में मिली।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अब बच्ची की मौत के बाद हत्या की धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।यह घटना ऐसे समय घटी है, जब राज्य में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ यौन अपराध बढ़ने का दावा किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के दौरान भी महिला सुरक्षा अहम मुद्दा था। मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके ने घटना को लेकर सत्ताधारी टीवीके पर निशाना साधा है। डीएमके नेता टीकेएस एलंगोवन ने कहा कि सरकार को इन घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

सजा कड़ी होनी चाहिए। यह एक सामाजिक मुद्दा है और सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के कई मामलों में तो टीवीके के कार्यकर्ता और नेताओं के नाम सामने आए हैं।अम्मा मक्कल मुनेत्र कजगम (एएमएमके) के महासचिव टीटीवी दिनाकरन ने तमिलनाडु में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों को लेकर मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की आलोचना की है। दिनाकरन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि विकास कार्यों को लागू करने के लिए समय मांगना तो ठीक हो सकता है, लेकिन बिगड़ती कानून-व्यवस्था को संभालने के लिए सरकार को तुरंत और युद्धस्तर पर कदम उठाने चाहिए।दिनाकरन ने सवाल किया कि जनता से कब तक ऐसे भयानक अपराध सहने की उम्मीद की जा सकती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधते हुए कहा कि सख्त कार्रवाई का वादा करने वाले फिल्मी और आक्रामक डायलॉग बोलने के बजाय मुख्यमंत्री को इन बार-बार हो रहे अत्याचारों के लिए ठोस जवाब देने और जिम्मेदारी लेने की जरूरत है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…