डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, सामान बटोरकर भागा अस्पताल का मालिक
उत्तर प्रदेश के जालौन में स्वास्थ्य विभाग के दावों और खोखली व्यवस्थाओं की पोल खोलती एक घटना सामने आई है. यहां एक प्राइवेट अस्पताल में
उत्तर प्रदेश के जालौन में स्वास्थ्य विभाग के दावों और खोखली व्यवस्थाओं की पोल खोलती एक घटना सामने आई है. यहां एक प्राइवेट अस्पताल में जच्चा और बच्चा की मौत हो गई. जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में कथित तौर पर बिना डॉक्टरों की मौजूदगी के, एक नर्स द्वारा कराए जा रहे प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की दर्दनाक मौत हो गई.
