दुश्मन टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! 'बेबी बॉस' को रोकने के लिए श्रीलंका ने की थी खास तैयारी
आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में गेंदबाजों के होश उड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी का जादू अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रह गया है. महज
आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में गेंदबाजों के होश उड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी का जादू अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रह गया है. महज 15 साल की उम्र में क्रिकेट जगत में सनसनी मचा चुके इस युवा बल्लेबाज को रोकने के लिए अब विरोधी टीमें अलग से रणनीति बनाने लगी हैं. सोमवार (15 जून) को दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले ने इसका ताजा उदाहरण पेश किया, जहां मेजबान टीम पूरी तैयारी के साथ वैभव का विकेट लेने उतरी थी.
