हिमाचल की सड़कों पर लंबा जाम, गर्मी से राहत की तलाश बनी मुसीबत
मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं. जिसके चलते
मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं. जिसके चलते डलहौजी-खज्जीयार और धर्मशाला-मैकलियोडगंज मार्गों पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई. कई पर्यटक घंटों तक जाम में फंसे रहे और उन्होंने ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग, पानी व शौचालय जैसी सुविधाओं की कमी पर नाराजगी जताई.
