मर्डर किया और 40 सालों तक रहा फरार, शहर में कदम रखते ही हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस ने एक ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 40 सालों से से फरार चल रहा था
उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस ने एक ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 40 सालों से से फरार चल रहा था.
हैरानी की बात ये है कि आरोपी कल्लू सिन्धन ने जवानी में अपराध किया और बुढ़ापे में जेल की हवा खा रहा है. पूरे चार
दशकों से वह भेष बदलकर अपनी रिश्तेदारी में छुपकर इधर- उधर रह रहा था. इसके खिलाफ डकैती, हत्या जैसे गंभीर मुकदमें दर्ज हैं.
