बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 13 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.14 करोड़ रुपये कीमत की हाइड्रोपोनिक कैनबिस (गांजा) जब्त
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.14 करोड़ रुपये कीमत की हाइड्रोपोनिक कैनबिस (गांजा) जब्त की है. यह कार्रवाई दो अलग-अलग मामलों में की गई, जिसमें बैंकॉक से आए छह यात्रियों को हिरासत में लिया गया है. अधिकारियों ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
