‘नीम करौली बाबा ने जिंदगी बदल दी’, कैंची धाम में बोला अमेरिकी भक्त
कैंची धाम के स्थापना दिवस पर देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच अमेरिका के मैक्स विलियम की आध्यात्मिक यात्रा चर्चा का विषय बन गई. कभी
कैंची धाम के स्थापना दिवस पर देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच अमेरिका के मैक्स विलियम की आध्यात्मिक यात्रा चर्चा का विषय बन गई. कभी ईसाई धर्म का पालन करने वाले मैक्स ने बताया कि नीम करौली बाबा की शिक्षाओं ने उनके जीवन की दिशा बदल दी. वर्षों की सेवा और साधना के बाद उनका कैंची धाम पहुंचने का सपना पूरा हुआ.
