Lucknow, India

Maharashtra: करियर बनाने का वादा कर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी फुटबॉल कोच गिरफ्तार

Published 15 June 2026 · sports

शिकायत के मुताबिक, पीड़िता 2023 में फुटबॉल की ट्रेनिंग के लिए कोचिंग सेंटर में शामिल हुई थी। माणिकपुर पुलिस ने बताया कि कोच ने खेल

शिकायत के मुताबिक, पीड़िता 2023 में फुटबॉल की ट्रेनिंग के लिए कोचिंग सेंटर में शामिल हुई थी। माणिकपुर पुलिस ने बताया कि कोच ने खेल में अच्छे मौके दिलाने का भरोसा देकर उसका भरोसा जीता और फिर पिछले तीन वर्षों में कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया।

लड़की ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने शोषण के दौरान उसके वीडियो और तस्वीरें भी बनाईं। जब लड़की ने बाद में उससे बातचीत कम कर दी, तो आरोपी ने उस पर दबाव बनाने के लिए

वीडियो और तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी दी।एक अधिकारी ने कहा, 'लगातार हो रहे उत्पीड़न से परेशान होकर लड़की ने अपने परिवार वालों को बताया, जिसके बाद वे माणिकपुर पुलिस के पास गए और शिकायत दर्ज कराई।' शिकायत

के आधार पर, पुलिस ने शुरुआती जांच शुरू की और बाद में आरोपी के खिलाफ रेप, आपराधिक धमकी और पोक्सो कानून की धाराओं के तहत FIR दर्ज की। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच चल रही है।

Read full story on TheBriefWire

Loading…