कैंचीधाम में स्थापना दिवस पर बाबा नीम करोली के दर्शन को उमड़ी भीड़
उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज के स्थापना दिवस पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. देश-विदेश से पहुंचे हजारों
उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज के स्थापना दिवस पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं. सुबह नौ बजे तक 25 हजार से अधिक भक्त दर्शन कर चुके थे. मंदिर परिसर भक्ति, सेवा और श्रद्धा के अद्भुत संगम का साक्षी बना हुआ है.
