Lucknow, India

सिर्फ रोटी बनाने की मशीन नहीं है Roti Maker! ये इस्तेमाल करेंगे हैरान

Published 15 June 2026 · general

How To Use Roti Maker Other Than Making Roti: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स मौजूद हैं, जो बहुत से काम

How To Use Roti Maker Other Than Making Roti: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स मौजूद हैं, जो बहुत से काम आसान बना देते हैं. ऐसे ही गैजेट्स में रोटी मेकर भी शामिल है. ज्यादातर घरों में रोटी मेकर मिल जाता है. इसे लोग आमतौर पर सिर्फ रोटियां बनाने की मशीन समझते हैं. अगर इसमें रोटियां ना सेंकनी हों तो फिर ये रसोई के किसी कोने में पड़ा धूल फांकने लगता है.

अगर आप भी कभी-कभार रोटी मेकर का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. बहुत कम लोग जानते हैं कि छोटा-सा रोटी मेकर सिर्फ रोटी सेंकने के ही नहीं, ब्लकि कई दूसरे काम भी आसान कर सकता है. इसकी दोनों तरफ गर्म होने वाली नॉन-स्टिक प्लेट्स खाना जल्दी और बराबर तरीके से पकाती हैं. ऐसे में अगर आपके घर में भी रोटी मेकर है, तो आप उससे सिर्फ रोटियां ही नहीं, बल्कि कई स्वादिष्ट चीजें भी बना सकते हैं.

चलिए जानते हैं आप रोटी मेकर का इस्तेमाल किन कमाल की चीजों को जल्दी बनाने के लिए कर सकते हैं. 1. ऑमलेट: अगर आप भी सुबह के नाश्ते में ऑमलेट खाना पसंद करते हैं, तो रोटी मेकर आपके काम आ सकता है. सुबह ऑफिस या बच्चों के स्कूल की जल्दी हो तो रोटी मेकर में ऑमलेट बनाना आसान ऑप्शन हो सकता है. इसके लिए सबसे पहले रोटी मेकर को गर्म कर लें.

जब रोटी मेकर गर्म हो जाए उसके बाद दोनों प्लेट्स पर थोड़ा-सा तेल लगाएं और फेंटे हुए अंडे का मिश्रण डाल दें. इसके बाद इसमें प्याज, हरी मिर्च और नमक भी मिला सकते हैं. अब ढक्कन को हल्के से बंद कर दें. कुछ ही मिनटों में आपका सॉफ्ट और स्वादिष्ट ऑमलेट तैयार हो जाएगा.

Read full story on TheBriefWire

Loading…