बेतिया में लोहे का जर्जर पुल बना खतरे की घंटी, डर में जी रहे गांव वाले
बेतिया के मझौलिया प्रखंड स्थित माधोपुर गांव में वर्षों पुराना लोहे का पुल अब ग्रामीणों के लिए खतरे का सबब बन गया है. पुल की
बेतिया के मझौलिया प्रखंड स्थित माधोपुर गांव में वर्षों पुराना लोहे का पुल अब ग्रामीणों के लिए खतरे का सबब बन गया है. पुल की जर्जर हालत को लेकर लोगों में दहशत है. कई बार शिकायत और मांग के बावजूद न तो मरम्मत हुई और न ही पुनर्निर्माण. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.
