मेरठ: थाने की जमीन पर निकली मस्जिद, इमाम को 7 दिन का अल्टीमेटम
मेरठ के थाना खरखौदा में राजस्व विभाग की पैमाइश के बाद पुलिस ने थाने की सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को हटाने का नोटिस जारी
मेरठ के थाना खरखौदा में राजस्व विभाग की पैमाइश के बाद पुलिस ने थाने की सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को हटाने का नोटिस जारी किया है. मस्जिद के इमाम को कागजात पेश करने के लिए 7 दिनों का समय दिया गया है, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
