मोहनजोदड़ो की 'डांसिंग गर्ल' को Ncert ने पहनाए 'कपड़े'
एनसीईआरटी की कक्षा 9 की नई कला शिक्षा पुस्तक 'मधुरिमा' में सिंधु घाटी सभ्यता की प्रसिद्ध 'डांसिंग गर्ल' मूर्ति के नग्न धड़ को छिपाकर संशोधित
एनसीईआरटी की कक्षा 9 की नई कला शिक्षा पुस्तक 'मधुरिमा' में सिंधु घाटी सभ्यता की प्रसिद्ध 'डांसिंग गर्ल' मूर्ति के नग्न धड़ को छिपाकर संशोधित करने का मामला सामने आया है. इतिहासकारों ने इसे सेंसरशिप और इतिहास की विकृति बताया है। यह पहली बार है जब मूर्ति के धड़ को ढकने का प्रयास किया गया है, जबकि पहले की पुस्तकों में मूर्ति की मूल तस्वीर ही छपती थी.
