अंकिता भंडारी मर्डर केस: ऑडियो विवाद में BJP के पूर्व विधायक गिरफ्तार
उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मर्डर केस से जुड़े कथित ऑडियो विवाद में पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. देहरादून
उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मर्डर केस से जुड़े कथित ऑडियो विवाद में पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. देहरादून पुलिस ने यह कार्रवाई उस मामले में की है, जिसमें एक ऑडियो क्लिप के जरिए एक बीजेपी नेता का नाम अंकिता भंडारी हत्याकांड से जोड़ने का आरोप लगा था. पुलिस के मुताबिक, डालनवाला थाना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की संयुक्त टीम ने हरिद्वार के बुग्गावाला इलाके से सुरेश राठौर को हिरासत में लिया.
