रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेल
पटना स्थित ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रोशन आनंद को बड़ी राहत मिली है. उन्हें जमानत मिल गई है, जिसके बाद वह आज सहरसा
पटना स्थित ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के संचालक रोशन आनंद को बड़ी राहत मिली है. उन्हें जमानत मिल गई है, जिसके बाद वह आज सहरसा पहुंचकर अपने छोटे भाई प्रिंस यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे. परिवार और समर्थकों के लिए यह राहत भरी खबर है, क्योंकि प्रिंस की संदिग्ध मौत के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है.
