ट्रॉली, लिफ्ट और एस्केलेटर ने छीना कुलियों का काम, रोजी-रोटी पर मंडराया संकट
रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने की दिशा में लगेज ट्रॉली, लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है.इन सुविधाओं ने यात्रियों
रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाने की दिशा में लगेज ट्रॉली, लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है.इन सुविधाओं ने यात्रियों का सफर आसान बनाया है, लेकिन दूसरी ओर दशकों से स्टेशन की पहचान रहे कुलियों के सामने आजीविका का संकट गहराने लगा है. तकनीक के बढ़ते उपयोग ने उनके रोजगार पर सीधा असर डाला है और आमदनी लगातार घटती जा रही है.
