Lucknow, India

कोरियंस की तरह चमकेगा चेहरा, अपनाएं ये 5 सस्ते घरेलू जुगाड़

Published 15 June 2026 · entertainment

Korean Anti-Ageing Collagen: आजकल कोरियन वेब सीरीज और फिल्मों का ही नहीं, बल्कि कोरियन स्किनकेयर का ट्रेंड भी पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा

Korean Anti-Ageing Collagen: आजकल कोरियन वेब सीरीज और फिल्मों का ही नहीं, बल्कि कोरियन स्किनकेयर का ट्रेंड भी पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है. हर कोई कोरिया के लोगों की साफ, चमकदार और ग्लोइंग स्किन से इंप्रेस होकर अपनी स्किन को वैसा ही बनाना चाहता है. बड़ी उम्र की कोरियन महिलाओं और पुरुषों की स्किन भी ऐसे दमकती रहती है, जैसे वो 25-30 साल के हों.

उनकी स्किन पर ना तो झुर्रियां दिखती है और ना ही उनकी स्किन ढीली पड़ती है. इसका सीक्रेट उनके ब्यूटी रूटीन में है. दरअसल, कोरियंस अपने रूटीन में कोलेजन को खास महत्व देते हैं, क्योंकि ये स्किन को टाइट, मुलायम और जवान बनाए रखने में मदद करता है. उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कोलेजन लेवल कम होने लगता है, जिससे झुर्रियां, ढीलापन और रूखापन नजर आने लगता है.

ऐसे में अगर आप भी झर्रियों, झांइयों और स्किन के ढीले पड़ने से छुटकारा पाना चाहते हैं और 60 की उम्र में भी 30 वाला ग्लो चाहते हैं तो आपको अपने ब्यूटी रूटीन में कोलेजन शामिल करना होगा. इसके लिए आपको बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से घर पर ही कोलेजन बढ़ा सकते हैं.

1. बोन ब्रॉथ: कोरियन ब्यूटी का पुराना सीक्रेट कोरिया में बोन ब्रॉथ को अंदर से सुंदरता बढ़ाने वाली ड्रिंक माना जाता है. ये कोलेजन से भरपूर होता है और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद भी साबित होता है.

Read full story on TheBriefWire

Loading…