Lucknow, India

'लेबनान पर हमले नहीं रुके तो घोंट देंगे दम', इजरायल को ईरान की धमकी

Published 14 June 2026 · world

लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में इजरायली हमलों के बाद ईरान ने युद्ध का बिगुल फूंक दिया है. ईरान के सर्वोच्च नेता के

लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में इजरायली हमलों के बाद ईरान ने युद्ध का बिगुल फूंक दिया है. ईरान के सर्वोच्च नेता के सलाहकार अली अकबर वेलायती ने इजरायल को खुली चेतावनी देते हुए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों को पूरी तरह ठप करने और हमलावरों को सबक सिखाने की बात कही है.

साथ ही ईरान की सरकार ने देश से पश्चिमी हिस्से में अगले आदेश तक सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं. दरअसल, इजरायल ने बेरूत से दक्षिणी शहरों को निशाना बनाते हुए हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया था. आईडीएफ ने दावा किया कि उसकी सेना द्वारा किए गए इन हमलों में हिज्बुल्लाह का सीनियर कमांडर अली मूसा मारा गया है.

ये जानकारी सामने आने के बाद ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और इजरायल को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है. ईरान के सुप्रीम लीडर के वरिष्ठ सलाहकार अली अकबर वेलायती ने चेतावनी

देते हुए कहा है कि अगर लेबनान में इजरायली अराजकता नहीं रुकी तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और बाब अल-मंदब के रणनीतिक समुद्री रास्तों को बंद कर इजरायल का आर्थिक रूप से दम घोंट देंगे.

Read full story on TheBriefWire

Loading…