FIP: एअर इंडिया-171 विमान हादसे की जांच में नए सिम्युलेटर टेस्ट की मांग, पायलट संगठन ने AAIB को लिखा पत्र
एअर इंडिया की फ्लाइट एआई171 के भीषण विमान हादसे की जांच के बीच पायलटों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (एफआईपी) ने विमान दुर्घटना जांच
एअर इंडिया की फ्लाइट एआई171 के भीषण विमान हादसे की जांच के बीच पायलटों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (एफआईपी) ने विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) से बोइंग 787 विमान पर विशेष सिम्युलेटर परीक्षण कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि इन परीक्षणों से यह स्पष्ट करने में मदद मिलेगी कि हादसे से पहले विमान में हुई कुछ तकनीकी घटनाओं का आपस में क्या संबंध था।
