Lucknow, India

नोएडा एयरपोर्ट से कल शुरू होगी पहली फ्लाइट, जमीन देने वाले 172 किसान करेंगे सफर

Published 14 June 2026 · india

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से 15 जून को वाणिज्यिक उड़ान सेवाओं का औपचारिक शुभारंभ होने जा रहा है. उद्घाटन के अवसर पर इंडिगो एयरलाइंस पहली

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से 15 जून को वाणिज्यिक उड़ान सेवाओं का औपचारिक शुभारंभ होने जा रहा है. उद्घाटन के अवसर पर इंडिगो एयरलाइंस पहली एयरलाइन के रूप में अपनी सेवाएं शुरू करेगी.

पहली वाणिज्यिक उड़ान में 172 किसान सफर करेंगे. जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ ये सभी किसान विमान से लखनऊ पहुंचेंगे, जहां वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त करेंगे.

ये वही किसान हैं जिन्होंने जेवर एयरपोर्ट परियोजना के लिए अपनी जमीनें दी थीं. किसानों के योगदान और सहभागिता को सम्मान देने के उद्देश्य से

इस विशेष उड़ान का आयोजन किया गया है.

Read full story on TheBriefWire

Loading…