डंडे में मोबाइल फंसा बाथरूम तक पहुंचाया, बनाने लगा लड़की का Video
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक व्यक्ति पर बाथरूम की खिड़की से दो महिलाओं का गुप्त रूप से वीडियो बनाने का आरोप लगा
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक व्यक्ति पर बाथरूम की खिड़की से दो महिलाओं का गुप्त रूप से वीडियो बनाने का आरोप लगा है.
घटना का खुलासा तब हुआ जब 16 वर्षीय किशोर ने आरोपी की संदिग्ध गतिविधि देख ली. शिकायत के बाद पुलिस ने ताक-झांक से संबंधित धाराओं
और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
