जमीन के लिए खूनी खेल! बेटे ने पिता और सौतेली मां को उतारा मौत के घाट
ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पैतृक संपत्ति के विवाद में एक बेटे
ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पैतृक संपत्ति के विवाद में एक बेटे ने अपने पिता और सौतेली मां की धारदार हथियार से हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.
