मां की चीख, बहनों की सिसकियां... असम प्लेन क्रैश के शहीद को अंतिम विदाई
असम के जोराहाट में हुए भारतीय वायुसेना (IAF) के AN-32 विमान हादसे में देश ने अपना एक और जांबाज सपूत खो दिया है. इस हादसे
असम के जोराहाट में हुए भारतीय वायुसेना (IAF) के AN-32 विमान हादसे में देश ने अपना एक और जांबाज सपूत खो दिया है. इस हादसे में शहीद हुए भोजपुर के लाल और अग्निवीर जवान दानिश आलम का पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक गांव कायमनगर पहुंचा. जैसे ही तिरंगे में लिपटा वीर सपूत अपने घर की चौखट पर आया, पूरा इलाका चीख-पुकार और आंसुओं में डूब गया. हजारों लोगों ने नम आंखों से अपने इस बहादुर बेटे को अंतिम सलामी दी.
